About Me

banner image

Subscribe Us

chhichhore Reviews

रोमांस कॉमिडी सिनेमा का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन परोसना होना चाहिए, मगर जो फिल्म मनोरंजन के साथ मेसेज भी दे उसे तो सोने पर सुहागा ही कहना होगा। निर्देशक नितेश तिवारी की 'छिछोरे' भी उसी लीग की फिल्म है, जिसमें कई परतें हैं। इन परतों से हर कोई अपने आप को किसी न किसी लेयर के साथ कनेक्ट करेगा। चाहे वह कॉलेज डेज की छिछोरी यादें हों, दोस्ती में मर-मिटने की बातबी हो, पैरंटिंग हो, होनहार स्टूडेंट्स का कॉम्पटिटिव एग्ज़ाम में सिलेक्ट होने का प्रेशर हो अथवा तलाकशुदा पति-पत्नी के बीच का ईगो। 

अनिरुद्ध (सुशांत सिंह राजपूत) का बेटा राघव (मोहम्मद समद) पढ़ाई -लिखाई में बहुत होनहार और मेहनती है और एंट्रेंस एग्ज़ाम में सिलेक्ट होने के प्रेशर से गुजर रहा है। माया (श्रद्धा कपूर) से डिवॉर्स लेने के बाद अनिरुद्ध सिंगल पैरंट है। एंट्रेंस एग्जाम्स में जब राघव का सिलेक्शन नहीं हो पाता, तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाता और दोस्त की बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश करता है। खुदकशी की कोशिश में उसके दिल-दिमाग पर गहरी चोट लगती है। अनिरुद्ध जब बेटे को हाथों से जाता हुआ देखता है, तो बेटे को बचाने के लिए अपने हॉस्टल डेज के दौर में ले जाता है। हॉस्टल में माया के प्यार के साथ उसे सेक्सा( वरुण शर्मा), डेरेक (ताहिर राज भसीन), एसिड (नवीन पॉलीशेट्टी), बेवड़ा (सहर्ष शुक्ला), क्रिस क्रॉस( रोहित चौहान), मम्मी (तुषार पांडे) जैसे जिगरी दोस्तों की दोस्ती मिलती है, तो रेजी (प्रतीक बब्बर) जैसे अव्वल स्टूडेंट की राइवलरी। गहन बेहोशी में जा चुके राघव की बॉडी पिता अनिरुद्ध की यादों के साथ रिस्पॉन्ड करने लगती है। अनिरुद्ध अपने हॉस्टल के इन सभी जिगरी यारों को इकट्ठा करता है। अनिरुद्ध राघव को बताता है कि कैसे वे हॉस्टल में लूजर्स के नाम से कुख्यात उन लोगों ने खुद को लूजर्स के टैग से मुक्त करने की कोशिश की थी, मगर अनिरुद्ध के अतीत की कहानी से राघव की हालत क्रिटिकल हो जाती है। क्या अनिरुद्ध, माया और उनके दोस्तों का पास्ट राघव को बचा पाएगा, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। 








फ्रेंडशिप डे' पर रिलीज हुआ 'छिछोरे' का ट्रेलर, बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं श्रद्धा कपूर... देखें Video


1 comment:

Recent Comments

5/Slider/slider
Powered by Blogger.